फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   5 hours power supply in humidified heat

उमस भरी गर्मी में 5 घंटे बिजली गुल

Fri, 17 Aug 2018 11:05 PM IST
sonbhdra
sonbhdra Updated Fri, 17 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
5 hours power supply in humidified heat
electricity
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में तीन स्थानों पर शुक्रवार को एक मामूली ब्रेकडाउन के चलते पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब 10 बजे गई बिजली का दर्शन दोपहर बाद तीन बजे हुआ। तेज धूप के कारण उमस से लोग परेशान रहे। पानी का संकट भी झेलना पड़ा। एक्सईएन सर्वेश कुमार सिंह का कहना था कि तीन स्थानों पर मामूली फाल्ट होने के कारण छपका ट्रांसमिशन उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप करनी पड़ी थी।   
विज्ञापन


इस दौरान जिला मुख्यालय पर आए दिन तकनीकी गड़बड़ी से बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। कई-कई दिन कई घंटे तक आपूर्ति ठप होने से लोगों को बिजली, पानी दोनों के संकट से जूूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कमोवेश ऐसी ही हालत रही। राबर्ट्सगंज नगर में शुक्रवार की सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता यही सोच रहे थे कि कोई मामूली फाल्ट होगा और आधा-एक घंटे में आ जाएगी लेकिन समय व्यतीत होते-होते पांच घंटे बीत जाने के बाद बिजली रानी का दर्शन हुआ।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक लोग बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी से तर-ब-तर रहे। लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। दोपहर में बिजली ठप होने से लोग सबमर्सिबल नहीं चला सके और बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। क्षेत्र के एसपी सिंह, कन्हैया केशरी, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, मुमताज, नियामत आदि का कहना था कि विद्युत तारों के जर्जर होने से आए दिन उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूूझना पड़ता है।विभाग इस समस्या का निदान नहीं कर पा रहा है जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएल के अधिकारियों का कहना था कि नगर में तीन स्थानों धर्मशाला चौराहा, अमिरति कालोनी व चंडी तिराहे के पास फाल्ट आने के कारण ब्रेकडाउन में बिजली बंद रहीं। फाल्ट न मिलने के कारण छपका ट्रांसमिशन उपकेंद्र से पूरे फीडरों की बिजली बंद करानी पड़ी। फाल्ट को अपराह्न तीन बजे दूर करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि नगर में मामूली फाल्ट था लेकिन उसे खोजने में समय लगा। जिसकी वजह से पांच घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed