फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   495 patients took advantage in the health fair, investigation done

स्वास्थ्य मेले में 495 मरीजों ने उठाया लाभ,कराई जांच

Thu, 21 Apr 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
495 patients took advantage in the health fair, investigation done
बभनी स्वास्थ्य मेले में स्टाल पर जानकारी लेते दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड। - फोटो : SONBHADRA
बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी के परिसर में बृहस्पतिवार को खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के 495 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर जांच कराई। स्वास्थ्य मेले में मनोरोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन सहित अन्य चिकित्सक रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने किया। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक लोगों तक पहुंचाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाये गये थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस ठाकुर व सीएचसी अधीक्षक डा. डीके चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर की भी जांच की गई। स्वास्थ्य मेले में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. प्रदीप, डॉ. अनुराग वर्मा, गणेश चतुर्वेदी, डॉ. हेमलता, डॉ. जेपी आजाद ने आये हुए रोगियों का उपचार किया। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, जवाहरलाल जोगी, तुलसी राम प्रजापति, रामेश्वर शर्मा, एडीओ पंचायत काशी राम ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने की। संचालन आशीष अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed