फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   45 member team leaves for Bulandshahr for model village visit

मॉडल गांव विजिट के लिए 45 सदस्यीय टीम बुलंदशहर रवाना

Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
45 member team leaves for Bulandshahr for model village visit
सोनभद्र। जिला प्रशासन की तरफ से मॉडल गांवों का भ्रमण करने के लिए शुक्रवार को 45 सदस्यीय टीम बुलंदशहर रवाना की गई। सीडीओ सौरभ गंगवार ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के अंतर्गत जिले के गांव को मॉडल बनाए जाने को लेकर 36 राजस्व ग्राम का प्रशिक्षण जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की तरफ से दिया गया। इस क्रम में जिले के 45 सदस्यीय टीम का भ्रमण मॉडल गांव बनाने के लिए बुलंदशहर के ग्राम की विजिट के लिए शुक्रवार को रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए टीम से कहा कि आप लोग जाइए, वहां का भ्रमण करिए और वहां के अच्छे कार्यों को यहां के ग्राम पंचायतों में लागू कराने का प्रयास करिए। टीम का नेतृत्व जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह कर रहे हैं। टीम में सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अपर जिला पंचायत अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्राविधिक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक, खंड समन्वयक सहित पांच ग्राम प्रधान, 10 सचिव और पांच राजमिस्त्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed