फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   440 couples took seven vows in four tehsils, three got married

Sonebhadra News: चार तहसीलों में 440 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन का निकाह

Mon, 25 Nov 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
440 couples took seven vows in four tehsils, three got married
सोनभद्र/दुद्धी/घोरावल/चोपन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के चारों तहसीलों में सोमवार को 440 जोड़ों ने सात फेरे लिए। तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

उरमौरा स्थित डायट परिसर में हुए समारोह में रॉबर्ट्सगंज तहसील 85 जोड़ों का विवाह हुआ। सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान, ब्लाॅक प्रमुख सदर अजीत रावत, आलोक सिंह की देखरेख में विवाह की रस्में पूरी कराई गई। इसी प्रकार से रेलवे फुटबाल ग्राउंड चोपन में ओबरा तहसील के कार्यक्रम में 86 जोड़ों का विवाह हुआ। यहां समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, ब्लाॅक प्रमुख चोपन लीला गोंड, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय देवली मय केवली में हुए कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख दीपक पटेल, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य मौजूद रहे। भाऊराव पीजी काॅलेज दुद्धी में ब्लाॅक प्रमुख दुद्धी रामनरेश पासवान, श्रवण कुमार गोंड, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि अवध नारायण यादव उपस्थित रहे। घोरावल में एक और दुद्धी में दो जोड़ों का निकाह भी हुआ। शादी समारोह में नवदंपती को चांदी की पायल, बिछिया, बिस्तर, पंखा, बक्शा सहित दस हजार रुपये की सामग्री प्रदान की गई। शेष 35 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed