फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   44 pipes to be taken in the construction of Lauva river diversion bridge

लऊवा नदी डायवर्जन पुल निर्माण में लगेंगे 44 पाइप

Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
44 pipes to be taken in the construction of Lauva river diversion bridge
दुद्धी। दुद्धी-हाथीनाला नेशनल हाईवे पर लऊवा नदी पर बना डायवर्जन पुल तेज बहाव से बह गया। अब डायवर्जन पुल को तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस पुल के निर्माण में 44 पाइपें लगेंगी। नदी में पानी का कम बहाव होने पर करीब एक सप्ताह में डायवर्जन पुल बनने की संभावना है। एनएच के अवर अभियंता चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि दुद्धी-हाथीनाला मार्ग के लऊवा नदी पर डायवर्जन रोड बनानेे का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगर नदी में पानी नहीं बढ़ा और बरसात नहीं हुई तो एक सप्ताह में डायवर्जन रोड तैयार हो जाएगा। अवर अभियंता ने बताया कि पुल बनाने के लिए 44 पाइप लगाए जाएंगे ताकि नदी के बाढ़ का पानी आसानी से निकल जाए। नदी के मुख्य पानी बहाव वाले स्थान पर पौने दो मीटर की चार चौड़ी पाइप लगाई जाएगी। इसके अलावा सवा मीटर के 20 पाइपें और एक मीटर के 20 पाइपें लगेंगी। कुल 44 पाइपें नदी और बाढ़ का पानी निकालने के लिए लगेंगी। नदी के जमीनी सतह से तीन मीटर बड़े-बड़े पत्थर डाले गए हैं। उसके ऊपर पाइपें पानी निकालने के लिए बिछाई जाएंगी। डायवर्जन पुल की ऊंचाई भी पिछले डायवर्जन रोड से करीब डेढ़ मीटर ऊंचा होगा। उन्होंने बताया कि बरसात और बाढ़ का पानी सभी पाइपों से पर्याप्त मात्रा में निकले इसके लिए कार्यदाई संस्था ने अलग से कर्मचारी लगाए गए हैं, वे देखेंगे कि नदी का पाइप खरपतवार से कभी जाम न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed