फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   437 teachers will leave the district, only 36 will come

Sonebhadra News: 437 शिक्षक जिले से जाएंगे, बस 36 ही आएंगे

Tue, 27 Jun 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
437 teachers will leave the district, only 36 will come
सोनभद्र। शिक्षकों की कमी से जूझ रही बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की व्यवस्था अंतरजनपदीय तबादले के बाद अब और लड़खड़ा जाएगी। शासन की ओर से सोमवार की रात जारी तबादला सूची में जिले को 36 शिक्षक मिले हैं, जबकि यहां से गैर जनपद जाने वाले शिक्षकों की संख्या 437 हैं। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के जिले से जाने का असर जिले की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ना तय है। कई स्कूल शिक्षक विहीन हो जाएंगे तो कई में एक शिक्षक ही बचेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 2061 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें पंजीकृत 2.25 लाख बच्चों को पढ़ाने के लिए करीब 47 सौ शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षकों के चार हजार से अधिक पद रिक्त हैं। करीब सौ स्कूल शिक्षक विहिन हैं, जबकि 200 से अधिक स्कूल एक शिक्षक के सहारे हैं। शासन की ओर से लंबे समय बाद अंतरजनपदीय स्थानांतरण का आवेदन मांगा गया था। निर्धारित योग्यता को पूरा करने वाले करीब 1602 शिक्षकों ने आवेदन किया था। सोमवार को जारी स्थानांतरण सूची में 437 शिक्षकों के ही तबादले हुए। जिले में आने वाले शिक्षकों की संख्या 36 हैं। ऐसे में करीब 70 फीसदी शिक्षकों को निराश होना पड़ा। अब इन शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके जाने के बाद करीब 42 सौ ही शिक्षक बचेंगे। इन शिक्षकों के जाने के बाद परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था लड़खड़ा जाएगी। पहले से ही शिक्षकों के आधे पद रिक्त चल रहे हैं। अब तबादले के बाद मुश्किल बढ़नी तय है। जिले के ग्रामीण इलाकों में कई स्कूल शिक्षक विहिन हो जाएंगे तो कई स्कूल एकल शिक्षक के सहारे होंगे। ऐसे में आकांक्षी जिला होने के बाद भी इन स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से तबादले की सूची जारी कर दी गई है। जिन शिक्षकों का तबादला हुआ है, उन्हें नियमानुसार कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। - हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय स्कूलों में शिक्षकों की अनुमानित संख्या
ब्लॉक शिक्षक संख्या
बभनी 218
चतरा 327
चोपन 802
दुद्धी 478
घोरावल 863
म्योरपुर 774
नगवां 319
राबर्ट्सगंज 910
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed