{"_id":"68dd7b87a77d7f2b610b9665","slug":"4200-candidates-will-appear-for-the-regional-forest-officer-service-preliminary-examination-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-135311-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 4200 अभ्यर्थी देंगे क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 4200 अभ्यर्थी देंगे क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से 12 अक्तूबर को होने वाली सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर होगी।
इसमें 4200 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा कराने के लिए करीब 400 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए उन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा में नकल रोकने के लिए एआई की भी मदद ली जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 और दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा से 45 मिनट पहले अभ्यर्थियों को हर हाल में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। गेट पर सघन तलाशी और सत्यापन के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति रहेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर छह अक्तूबर को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति बैठक करेगी।
विज्ञापन
इसके बाद 400 कक्ष निरीक्षकों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद 10 अक्तूबर को केंद्र स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित होगा। उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहां सीसी टीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर की व्यवस्था है। इसके अलावा बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय की भी अच्छी सुविधा है।