{"_id":"620bedb003eeb532117289b0","slug":"42-thousand-cheated-on-the-pretext-of-selling-house-sonbhadra-news-vns638794483","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास बेचने का झांसा देकर ठगे 42 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास बेचने का झांसा देकर ठगे 42 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों ने आवास दिलाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति के खाते से करीब 42 हजार रुपये उड़ा दिया। इस मामले में मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत गांव निवासी राजकुमार वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि छह फरवरी को सुबह करीब दस बजे योग ग्राम वेबसाइट खोला। इसमें पंजीयन के लिए सुझाव मांगा गया। उसने साइट पर पंजीयन में मांगी गई सूचना दर्ज कर दी। उसी दिन दोपहर में एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और आधार कार्ड की कापी मांगी। उसने आधार कार्ड की कॉपी दे दी। इसके बाद आठ फरवरी को उसने मांगी गई दूसरी आधार की कॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी। फिर उसने योग ग्राम में आवास बुक कराने के संबंध में 42000 रुपये एनईएफटी के माध्यम से भेजने की बात कही। अगले दिन नौ फरवरी को 42000 रुपये उसने तय खाते में जमा कर दिया। रसीद 10 फरवरी को व्हाट्सएप पर भेज दिया। फिर से जब वेबसाइट पर लॉग इन किया तो पता चला कि मई 2022 तक कोई आवास खाली नहीं है। योग ग्राम से ई-मेल के जरिये सूचना मिली कि वह खाता फर्जी है। प्रभारी कोतवाल कृष्णानंद राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।