फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली उत्पादन पर चर्चा

बिजली उत्पादन पर चर्चा

Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली उत्पादन पर चर्चा
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह में बुधवार को मुख्य महाप्रबंधक देबाशीष सेन ने कहा कि सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन ओल्ड इज गोल्ड की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। सिंगरौली द्वारा आज तक तक 84 प्रतिशत पीएलएफ पर 13621.83 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है। लोडिग फैक्टर 91.82 प्रतिशत तथा उपलब्धता 91.17 प्रतिशत रही। नवंबर 2018 में सिंगरौली पूरे एनटीपीसी में प्रथम स्थान पर रहा जिसके लिए सीएमडी गुरदीप सिंह से बधाई पत्र मिला व ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने ट्विटर के माध्यम से अपना साधुवाद दिया था। वर्तमान में पीएलएफ के आधार पर सिंगरौली पूरे एनटीपीसी में चौथे स्थान पर और अखिल भारतीय स्तर पर 15वें स्थान पर है। विद्युत उत्पादन के लिए सस्ती बिजली, राख उपयोग, पर्यावरण, सुरक्षा, सामाजिक दायित्व हमारे चार मूलभूत आधार हैं। ईएसपी आरएंडएम का कार्य प्रगति पर है जिसे मार्च 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। 800 मेगावाट की दो नई यूनिटों का निविदा जारी हो चुका है। ये यूनिटें उच्च दक्षता वाली होगी, जिसमें बिजली उत्पादन के लिए कम कोयला की खपत होगी। नई यूनिट के आने से आसपास के क्षेत्र में विकास एवं रोजगार की नई संभावनाएं पैदा होगी। इन सब उपलब्धियों को हासिल करने में समाज के सभी वर्गों खासतौर पर मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके पूर्व अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन अनिल कुमार जाडली ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वी एम राजन, महाप्रबंधक ओएंडएम तथा एससीराजन महाप्रबंधक आपरेशन विशेष रूप से मौजूद थे। संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन प्रभात कुमार बरनवाल द्वारा किया गया। संचालन जनसंपर्क अधिकारी आदेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed