{"_id":"5c7c1395bdec224be317ff18","slug":"41551635349-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी में कार्य करना गौरव की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दी में कार्य करना गौरव की बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा (सोनभद्र)। एनसीएल बीना परियोजना में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेंद्र राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कार्यालयीय कामकाज में हिंदी को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि हमें हिंदी में कार्यालयीन कार्य करने में संकोच न करते हुए गौरवान्वित महसूस करना चाहिए।
प्रशिक्षक सेवानिवृत्त सब अधिकारी शिवकरण दुबे ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति एवं हिंदी की महत्ता के विषय में बताया। उन्होंने भारत सरकार की राजभाषा नीति, राजभाषा अधिनियम एवं नियम, हिंदी साहित्य का इतिहास, सरकारी कामकाज में राजभाषा का महत्व जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने द्वारा रचित पुस्तक राजभाषा भाष्कर क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेंद्र राय को भेंट की। कार्यक्रम में एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों सहित एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।