{"_id":"5c6af861bdec22738004fd5f","slug":"41550514273-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। मिलावट के सामानों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने को लेकर जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें तहत लोगों को खाद्य पदार्थों के उपयोग करने की सही जानकारी तथा मिलावट के पहचान की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व सीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट में फूड सेफ्टी ऑन व्हील वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि एफएसडब्ल्यू, फूड सेफ्टी ऑन व्हील वाहन व खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जगह-जगह सैंपलिंग की जाएगी और मिलावट के संबंध में आम जनमानस को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को राबर्ट्सगंज के बसंत बहार होटल से पनीर, सरसों का तेल, हल्दी, पनीर आदि की वाहन में लगे लैब में खाद्य सुरक्षा के टीम द्वारा प्रशिक्षण कर कारोबारियों को दिखाया गया। इसी प्रकार से शाहगंज बाजार में भी टीम द्वारा हल्दी, बेसन, तेल आदि की जांच करके दिखाया गया। 19 फरवरी को चोपन, ओबरा, रेनुकूट व दुद्धी बाजार में खाद्य कारोबारियों को जागरूक करने के लिए दैनिक जीवन के उपभोग के सामानों का जांच करके कारोबारियों के साथ ही मिलावट के संबंध में जागरूक किया जाएगा।