फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मुआवजा व पुनर्वास को मिला 70 करोड़ 34 लाख रुपये

मुआवजा व पुनर्वास को मिला 70 करोड़ 34 लाख रुपये

Thu, 03 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा व पुनर्वास को मिला 70 करोड़ 34 लाख रुपये
दुद्धी। सीमावर्ती राज्य छतीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज तहसील के एसडीएम दुर्गेश वर्मा ने बुधवार को सोनभद्र के सीमावर्ती आंशिक रूप से डूब रहे गांवों का दौरा किया। दोपहर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें जल्द ही डूब रही भूमि के भू-भाग का मुआवजा व पुनर्वास पैकेज की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। एसडीएम ने सभी आंशिक रूप से प्रभावित होने वाले गांवों धौली, कुसफ़र, सेमरवा, झारा, त्रिशूली, कामेश्वर नगर का भ्रमण किया। उसके बाद दोपहर बाद तीन बजे कनहर बांध निर्माण स्थल मुख्य बांध पहुंचकर कर बांध की निर्माण की प्रगति को देखा। इस बारे में विस्तृत जानकारी ली। फील्ड हॉस्टल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन से मांग के अनुसार 70 करोड़ 34 लाख 30 हजार की धनराशि हमारे खाते में आ चुकी है। छत्तीसगढ़ का कुल 360 हेक्टयर की भूमि का भू-भाग बांध में डूबेगा। इसमें 32 परिवार का मकान भी डूब जाएगा। बांध से छह गांव आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है। इसमें धौली, कुसफ़र, सेमरवा, झारा, त्रिशूली, कामेश्वर नगर शामिल है। भूमि अधिग्रहण की दर 20 लाख रुपये प्रति हेक्टयर के हिसाब से किसानों को दी जाएगी। 2013 के भूमि अधिग्रहण नियम के अनुसार केंद्र सरकार से निर्धारित है। उसके बाद प्रत्येक प्रभावित परिवारों को सात लाख 11 हजार की राशि के पुनर्वास पैकेज के साथ 450 वर्ग मीटर का प्लाट त्रिशूली में दिया जा रहा है। बहुत जल्द ही मुआवजा व पुनर्वास पैकेज वितरण की कवायद शुरु की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम रामानुजगंज दुर्गेश वर्मा, एक्सईएन उमाशंकर राम, अनुभागीय अधिकारी सिंचाई केएन शर्मा, जेई राजन सिंह के साथ फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed