{"_id":"5b65efcf4f1c1b6e118b76ad","slug":"41533407183-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल लेने के लिए कांवरियों का जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल लेने के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/घोरावल । गुप्तकाशी शिवद्वार में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को हजारों कांवरिया मिर्जापुर के लिए रवाना हुए। शनिवार को दिन भर कांवरियों से घोरावल कस्बा गुलजार रहा। घोरावल के ग्रामीण इलाकों के अलावा मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में बोल बम का नारा लगाते हुए कांवरिया मिर्जापुर के लिए रवाना हुए। विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर पोखरा से भी जल लेकर कांवरियों का जत्था शिवद्वार के लिए रवाना हुआ।
मिर्जापुर जिले से भी बड़ी संख्या में कांवरियों के शिवद्वार में जलाभिषेक करने की संभावना है। कांवरिया रविवार भोर में मिर्जापुर गंगा नदी के बरियाघाट से कांवड़ में जल भरकर करीब 70 किलोमीटर पैदल चलकर सोमवार को शिवद्वार में भगवान उमामहेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरियों के आने की संभावना जताई जा रही है। शिवद्वार धाम में साफ सफाई, पेयजलापूर्ति, शौचालयों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क है।। उपजिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि श्रावण मास मेले को लेकर तैयारी की जा रही है । जिसमें स्थाई तौर पर शौचालयों के निर्माण, साफ सफाई का कार्य व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है । सुरक्षा की व्यवस्था भी सख्त रहेगी। गर्भ गृह के अलावा कुल नौ कैमरे स्थायी तौर पर लगाए गए है। दो अपर पुलिस अधीक्षक, पांच सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 400 कांस्टेबल, पांच दर्जन एस आई, एक कंपनी पीएससी व कावरियों के ड्रेस में पुलिस कर्मी व वालेंटियर्स लगाए गए हैं।