फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शक्ति कलश का हुआ जल विसर्जन

शक्ति कलश का हुआ जल विसर्जन

Sun, 29 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शक्ति कलश का हुआ जल विसर्जन
ओबरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। पर्व के प्रथम चरण में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के दिन आचार्य विनीत पांडेय एवं ब्रह्मानंद मिश्र ने गुरुसत्ता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा तथा पूजन का कार्य यजमान द्वय प्रमोद शुक्ल एवं अरुण शर्मा ने किया। इसके बाद गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार संपन्न हुए। शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल, महेश देव पांडेय, विनीत पांडेय ने भजन प्रस्तुत किया। भव्य भंडारा आयोजित हुआ। पर्व के अंतिम चरण में शक्ति कलश के जल का विसर्जन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, संजय बैसवार, रमेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्वांचल युवा अध्यक्ष विजय शंकर यादव, थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, सुरेश गिरि, रामप्यारे सिंह, सुमन खत्री, सोना शुक्ला, संगीता, अनीता पुरवार, हरीश अग्रहरि, अमरेश चंद्र पांडेय, संतोष दुबे, अरविंद कुशवाहा, रामनगीना मिश्र मौजूद रहे। संचालन मनमोहन शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed