{"_id":"5b23fd394f1c1bae6e8b8488","slug":"41529085241-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझौली गांव के शौचालयों में रखी जाती है लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझौली गांव के शौचालयों में रखी जाती है लकड़ी
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। विकास खंड के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जिगनहवा गांव में शौचालय का प्रयोग नहीं हो रहा है। शुक्रवार को एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव के निरीक्षण में शौचालय का इस्तेमाल होते नहीं मिला। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए शौचालय के प्रयोग की नसीहत दी।
शुक्रवार की दोपहर जिगनहवा ग्राम पंचायत के मझौली गांव में एडीओ पंचायत पहुंचे। फूलमती के घर बने शौचालय की जांच की तो पता चला कि उसमें लकड़ी सहित कूड़ा करकट रखा हुआ था।जबकि शौचालय पूर्ण रूप से सही था। यही हाल लगभग पूरे मझौली गांव का था। शौचालय निर्माण के बाद भी लाभार्थी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। यही नहीं कुछ शौचालयों का दरवाजा भी गायब मिला। उन्होंने सेके्रटरी, प्रधान और सफाई कर्मी को कहा कि घर घर जाकर लोगो को शौचालय प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर शौचालय का उपयोग नहीं किया और बाहर शौच किया गया तो ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखेंगे। इसके बाद अरझट ग्राम पंचायत के मजीठ गांव में विकास कार्यों की जांच की। यहां शौचालय की स्थित सही पाई गई। इस दौरान प्रधान श्लोकी जायसवाल, राजेश सिंह, पन्ना लाल आदि मौजूद रहे।