फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सूखा राहत पैकेट से लाभांवित होंगे 6055

सूखा राहत पैकेट से लाभांवित होंगे 6055

Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सूखा राहत पैकेट से लाभांवित होंगे 6055
सोनभद्र। यूपी सरकार ने जिले को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है। सरकार ने सूखा प्रभावितों को 45 किग्रा का राहत पैकेट देने का एलान किया है। इसके तहत जिले के 60558 अंत्योदय परिवारों को शासन की इस योजना का लाभ मिलेगा। डीएम अमित कुमार सिंह ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को अंत्योदय परिवारों की सूची सत्यापन के लिए भेज दी है। इनमें से जिन परिवारों का नाम राहत पैकेट देने लायक नहीं होगा, उन्हें इसमें से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ सालों से औसत बारिश न होने से किसान से लेकर हर वर्ग परेशान हैं। पिछले वर्ष भी जिले में सूखा पड़ा था और इस वर्ष भी यूपी सरकार ने जिले को सूखा प्रभावित घोषित किया है। हाल में ही सरकार ने निर्णय लिया है कि सूखा प्रभावितों को राहत पैकेट वितरित किया जाएगा। यह राहत पैकेट अंत्योदय परिवारों को देना है। इसको लेकर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जिला आपदा राहत कमेटी का गठन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया जा चुका है और राहत पैकेट देने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। समिति में एडीएम वित्त एवं राजस्व, वरिष्ठ जिला कोषाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और जिला अभिहित अधिकारी को शामिल किया गया है, जिनकी बैठक दो दिन पूर्व ही हुई है। इसमें सूखा राहत पैकेट वितरण को लेकर योजना तैयार की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि यूपी सरकार ने अंत्योदय परिवारों को राहत पैकेट देने की घोषणा की है। जिले में 60558 अंत्योदय परिवार हैं। डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को इन परिवारों की सूची सत्यापन के लिए दी है। जो परिवार सूखा से गंभीर रूप से प्रभावित नहीं होंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। सत्यापन के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


राहत पैकेट में मिलेगा यह सामान
- आटा- 15 किग्रा
- आलू- 25 किग्रा
- सरसों का तेल- तीन किग्रा
- देशी घी- एक किग्रा
- मिल्क पाउडर- एक लीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed