फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कर्मचारी संगठनों ने किया सत्याग्रह उपवास का समर्थन

कर्मचारी संगठनों ने किया सत्याग्रह उपवास का समर्थन

Thu, 19 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी संगठनों ने किया सत्याग्रह उपवास का समर्थन
ठेका मजदूरों की बकाया मजदूरी, नियमितीकरण, जीवन सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के लिए यूपी वर्कर्स फ्रंट का सत्याग्रह उपवास गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संघ के सचिव सुशील श्रीवास्तव, जूनियर इंजीनियर सगठन के अध्यक्ष हरी शंकर चौधरी, विद्युत मजदूर पंचायत के सचिव विवेक कुमार सिंह, आईटीआई कर्मचारी संघ के कासिम हुसैन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर यादव व सचिव श्याम सुदंर दास, चालक संघ के अध्यक्ष श्याम लाल, विजय यादव, मजदूर किसान मंच के जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोंड़, हिंडाल्को के नेता ओपी सिंह व कृपाशंकर पनिका समेत कई संगठनों ने उपवासस्थल पर आकर समर्थन दिया। वर्कर्स फ्रंट के अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि कारपोरेट घरानों के लाभ के लिए देश में सार्वजनिक उद्योगों को बर्बाद करने वाली नीतियां राष्ट्रीय हितों के विरूद्ध है और आम जनता के धन से बनी सार्वजनिक संपदा की लूट है। उन्होंने उपवास का समर्थन करने वाले सभी कर्मचारी नेताओं को धन्यवाद दिया। इस मौके पर महामंत्री राजेश सचान, ठेका मजदूर यूनियन के तेजधारी गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, अतुल कुमार पाठक, शेख इम्तियाज, हकीक, संजय लहरी, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अयुब अंसारी, गोविंद प्रजापति, चंद्रशेखर पाठक, रंजीत जायसवाल, जगत नारायण जायसवाल, राजेश मौर्य, जमुना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed