{"_id":"5ad8d7d64f1c1b87028b56c6","slug":"41524160470-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर ग्राम स्वराज अभियान का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर ग्राम स्वराज अभियान का जाना हाल
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के अनु सचिव दलपत सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक के चैरी ग्राम पंचायत में ग्राम स्वराज अभियान का हाल जाना। उन्होंने ग्राम पंचायत में बैठक कर लोगों से जानकारियां लीं। टीम की समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत से जुड़े लोग मौजूद रहे। उन्होंने सामुदायिक भवन पर समीक्षा बैठक ली।
अनु सचिव कदलपत सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पेंशन योजना, स्वच्छता अभियान समेत कुल 16 योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी ली। ग्रामीणों ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों एवं उससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि स्वराज अभियान 14 अप्रैल से पांच मई तक संचालित होना है। योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्रों को मिल रहा है कि नहीं, इस दिशा में काम हो रहा है या नहीं इसकी समीक्षा हो रही है। वह अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देंगे। कहा, योजना में आने वाले दिन में सुधार की जरूरत होगी तो किया जाएगा।
बैठक में एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्रा ने कहा कि स्वराज अभियान के तहत म्योरपुर ब्लाक के चार ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इन्हीं ग्राम पंचायतों में इस योजना की समीक्षा की जा रही है। कहा आने वाले दिन में ग्राम स्वराज अभियान के तहत और गांव का भी चयन किया जाएगा। समीक्षा के दौरान सेक्रेटरी सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, बलवंत मौजूद रहे।