फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सात केंद्रों पर होगी पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं

सात केंद्रों पर होगी पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं

Tue, 17 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सात केंद्रों पर होगी पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं
यूपी पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। दो पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सोमवार को तैयारी पूरी कर ली। जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की व्यवस्था किए जाने का निर्देश डीएम अमित कुमार सिंह ने दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम विशाल कुमार यादव, स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके तिवारी को परीक्षा केंद्र जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क, बीएसए को स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को डीएवी सीनियर सकेंड्री स्कूल चुर्क रोड, सहिजन की जिम्मेदारी दी गई है। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार को परीक्षा केंद्र प्रकाश जीनियस पुसौली राबर्ट्सगंज, नायब तहसीलदार विजयगढ़ को राजकीय कन्या कॉलेज राबर्ट्सगंज तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को संत जेवियर्स हाईस्कूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम राजकुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट डीपीओ को आरएसएम और डीपीआरओ को जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था एवं सहयोग देने का दायित्व एसपी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed