{"_id":"5abd29144f1c1ba8618b45e2","slug":"41522346260-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आई डिवाइडर पर खड़ी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आई डिवाइडर पर खड़ी महिला, मौत
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (डाला)। पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर गुरुवार को एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे डिवाइडर पर खड़ी पार्वतिया देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। रास्ते में महिला ने उसने दम तोड़ दिया।
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पटेहरा टोला की निवासी पार्वतिया देवी पत्नी जोखन किसी काम से गुरुवार की सुबह डाला बाजार आई थी। वह सड़क पार करने जा रही थी, तभी कुछ वाहन गुजरने लगे। इस पर वह डिवाइडर पर ही वाहनों के जाने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान तेलगुड़वा की तरह से डाला आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे महिला बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव लेकर वापस लौट और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।