{"_id":"5a677c884f1c1b90268b6105","slug":"41516731528-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी आपूर्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी आपूर्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिंधौरा गांव में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार जल निगम के एक्सईन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को अगर नजरदांज किया गया तो वृहद आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद एक्सईएन को मांगपत्र सौंपा।
बढ़ौली गांव में स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि भूजल स्तर काफी नीचे होने के कारण अब से पानी की समस्या शुरू हो गई है। बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना से ग्रामीणों को पानी का कनेक्शन देने के लिए पूर्व मे जल कर्मियों को मांगपत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक एक भी ग्रामीण को कनेक्शन नहीं दिया गया। जबकि गर्मी का आगाज होते ही पानी का संकट विकराल रूप धारण कर लेता है। कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम विभाग की होगी। शिवकुमारी, लालती, संगीता, सीता, गीता, मरचाई, वैजंती, सुकुवारी, सुनीता, मुन्नी आदि मौजूद रही।