फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2019 में कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प

2019 में कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प

Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
2019  में कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें जिले के आठ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आगामी 2019 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ईश्वरीय नारायण सिंह, राजेश द्विवेदी, कर्मराज सिंह, श्यामा कांत मिश्रा, लवकुश प्रसाद केशरी, लालमनी चौबे, उमाशंकर दुबे एवं रामवचन चौहान को माल्यार्पण कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रति इनके कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। कहा कि कांग्रेस के पहले अध्यक्ष एओ ह्यूम रहे। इनकी अध्यक्षता में 28 दिसंबर सन1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना देश की आजादी में संघर्ष के लिए और आजादी के बाद देश के सर्वांगीण विकास के लिए तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हुआ। आज भी कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांतों पर कायम है। जिला महासचिव बृजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में हमें यह संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2019 में एकबार फिर से संघर्ष कर देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। अध्यक्षता नामवर सिंह कुशवाहा एवं संचालन महासचिव कन्हैया पांडेय ने किया। इस मौके पर लालजी तिवारी, दयाशंकर पांडेय, धीरज पांडेय, सुनीता तिवारी, जितेंद्र स्वरूप, संजय पटेल, आशुतोष दुबे, विवेक सिंह पटेल, अभिषेक नाथ त्रिपाठी, सूरज, नत्थू सोनकर, ओम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed