फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर मिली खांमियां, फटकार

निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर मिली खांमियां, फटकार

Sat, 23 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर मिली खांमियां, फटकार
सोनभद्र। क्रय केंद्रों पर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करने के लिए शनिवार को सदर एसडीएम विशाल यादव, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी और मार्केटिंग इंस्पेक्टरों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष किसानों ने अलाव, टेंट समेत अन्य समस्याओं की झड़ी लगा दी। लक्ष्य के सापेक्ष किसान सेवा सहकारी संघ गया रतवल पर धान का क्रय और अलाव का इंतजाम न होने पर एसडीएम ने संबंधितों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ ने किसान सेवा सहकारी संघ गया रतवल, साधन सहकारी समिति बट- बंतरा पर धान क्रय करने और भुगतान करने से संबंधित पत्रावलियों को खंगाला। अधिकारियों ने किसानों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की तो उनका दर्द बाहर निकल आया। किसानों ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन केंद्र प्रभारियों को अलावा, शुद्ध पेयजल, छांव, बैठने के लिए कुर्सी का इंतजाम कराने का निर्देश दिया है, लेकिन कोई सुविधाएं नहीं मिल रही है। यहां तक गोदाम में धान रखने के लिए जगह न होने की बात कह कर कभी-कभी धान क्रय बंद हो जाता है। खुले आसमान के नीचे किसानों को मजबूरी में रहना पड़ रहा है। यहां तक की नमी नापक यंत्र भी खराब है। लेकिन शिकायत करने पर धान क्रय नहीं किया जाएगा इस डर से कोई किसान जुंबा नहीं खोलता। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि केंद्र प्रभारियों को तत्काल अलाव, पेयजल आदि का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। दोबारा जांच में शिकायत मिलने पर प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेता लोहरा प्रथम, द्वितीय की जांच कर कोटेदार को समय से कार्डधारकों को अनाज वितरित करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed