फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्रामवासी दादा

याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्रामवासी दादा

Sat, 11 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्रामवासी दादा
सोनभद्र। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं दुद्धी के प्रथम विधायक रहे बृजभूषण मिश्र ग्रामवासी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित हमारे ग्रामवासी दादा पुस्तक का वितरण पटवध स्थित राजा बलदेव दास विडला सोनघाटी इंटर कॉलेज में शनिवार को ग्रामवासी सेवा आश्रम की ओर से हुआ। छात्र-छात्राओं को पुस्तकें दी गईं। राष्ट्रपति से पुरस्कृत सेवा निवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के पोषक ग्रामवासी दादा हमेशा आदिवासियों-गिरिवासियों एवं कमजोर तबके के जनजीवन के उत्थान में लगे रहे। उनके अंदर देश प्रेम की जो अटूट भावना विद्यार्थी जीवन में ही प्रस्फुटित हुई वह देश को आजाद कराने के बाद भी बनी रही।
विज्ञापन

योगेश शेखर ने ग्रामवासी दादा के पंचसूत्र का उल्लेख किया। अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं से अपील किया कि वे विद्या अध्ययन के साथ ही देश के लिए अमरत्व प्राप्त करने वाले राष्ट्र नायकों के बारे में भी ज्ञानार्जन करने का कार्य करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हरिशंकर शुक्ला ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर ग्रामवासी सेवा आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, अजय भाटिया, संतोष शर्मा, गोपाल मोदनवाल, कृष्णा मौजूद रहे। यहां प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed