{"_id":"595d30ef4f1c1bc6718b46a6","slug":"41499279599-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कथा का शुभारंभ,चार माह तक चलेगी कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कथा का शुभारंभ,चार माह तक चलेगी कथा
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा । नगर पंचायत बैरियर के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सामने रामकथा सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीरामचरित मानस कथा का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम किया गया। प्रथम दिन स्वामी श्रीश्री 108 श्री नारायणदास जी ने भूमिका स्वरुप रामकथा को कई रचनाओं में हुआ बताया। बताया कि कथा का सार सगुन एवं निर्गुण के साथ-साथ सगुन निराकार एवं निर्गुण निराकार में भी मिलता है। ब्रम्ह के बारे में बताया कि चलहि बिनु पगु, सुनहि बिनु काना। एक बार यशोदा जी जब पालने में झूला रही थी, तो भोग लगाने का समय आ गया और वो अपने इष्ट को भोग लगाने चली गई।
बाद में देखती हैं कि वही बालक जो पलने में झूल रहा है, वही वहां भोग लगा रहा है अर्थात न चलने योग्य बालक कैसे पलने से उतर कर भोग लगा सकता है। जब वह पुन: पालने में देखती है तो वे वही नजर आते हैं। कहा कि कथा बड़ी ही रोचक है जिसने चार मास कथा का श्रवण कर लिया उसका भाग्योदय निश्चित है। इसके पूर्व आरती हुई और अंत में आरती का विसर्जन प्रसाद के साथ किया गया। नागेश्वर पांडेय, कपूरचंद पांडेय, इंद्रबहादुर यादव, अशोक यादव, राजरूप शर्मा, निखिल तिवारी, सूरज विश्वकर्मा, सुधाकर शुक्ला, क्षमाशंकर त्रिपाठी, अखिलेश, मनीष, उर्मिला, श्यामा, सोनी, सामना आदि मौजूद रही।