{"_id":"595682ee4f1c1b52318b46b8","slug":"41498841838-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र(ब्यूरो)। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के नईबस्ती में शुक्रवार को जल निकासी की मांग को लेकर रहवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शाहिल और असरद ने कहा कि नाली जाम होने के कारण बारिश का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है जिसकी वजह से रहवासियों को घोर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुक्तार और मुमताज का कहना है कि हल्की ही बारिश में नगर पालिका प्रशासन की पोल खुल गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नईबस्ती स्थित मजार के पास हर वर्ष नगर का पानी जमा हो जाता है। प्रदर्शन करने वालों में सलमान, रोहित, संजय, रामनरेश, पंकज, प्यारेलाल शामिल रहे।