फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गेट मीटिंग, जुलूस के जरिए दिखाई ताकत, लगाए नारे

गेट मीटिंग, जुलूस के जरिए दिखाई ताकत, लगाए नारे

Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गेट मीटिंग, जुलूस के जरिए दिखाई ताकत, लगाए नारे
अनपरा। सीएमपीएफ का विलय न करने का लिखित पत्र जारी करने, दसवां वेतन समझौता शीघ्र लागू करने, ओवरटाइम पर लगाई जा रही पाबंदी वापस लेने आदि की मांग को लेकर शनिवार को जनजागरण के जरिए कामगारों ने आवाज बुलंद की। ककरी, बीना, खडिय़ा, जयंत, दुधीचुआ सहित सभी जगह सुबह गेट मीटिंग कर नारे लगाए गए और शाम को जनजागरण जुलूस निकालकर एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। उधर, पुलिस ने यूनियन पदाधिकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं परियोजना प्रबंधन के लोग हड़ताल टालने की अपील करते रहे।
विज्ञापन

बीना में सुबह गेट मीटिंग के बाद शाम को दुर्गा मंडप से जुलूस निकाला गया। ट्रेड यूनियन के रघुनाथ सिंह, मनोज सिंह, इंद्रजीत पांडेय, व्यासमुनी पाठक, संजीव कौशल, डीडी उपाध्याय त्रिभुवन सिंह, मिथिला सिंह पटेल, संजय पासवान, दिनेश दुबे आदि ने आवाज बुलंद की। खड़िया में ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ सीटिया के एनसीएल जोन महासचिव बीके पटेल ने जुलूस की अगुवाई की। ककरी में बीएमएस के शंभू सिंह, एचएमएस के यूपी सिंह, सीएमएस के टीबी पटेल, आरसीएसएस के बनारसी, सीटिया के जितेंद्र वर्मा, संजय सिंह आदि ने आवाज उठाई। इसी तरह जगह-जगह बीएमएस के वाईएन सिंह, इंटक के आदित्य मिश्रा, एचएमएस के अशोक पांडेय, एटक के अशोक दुबे, आरसीएमएस के वीके मालवीय, सीटू के पीएस पांडेय आदि ने भी हुंकार भरी। सभी का कहना था कि केंद्र सरकार का रवैया किसी भी रूप में मजदूर हित में नहीं है। एक तरफ जहां ओवरटाइम पर पाबंदी लगाई गई। वहीं दूसरी तरफ दसवां वेतन समझौता अब तक लागू नहीं किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सीएमपीएफ के विलय का मसौदा न होने की जानकारी पर कहा कि जब तक सरकार इस बात को लिखित रूप में नहीं दे देती, तब तक भरोसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed