फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   401 people treated at Arogya Health Fair

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 401 लोगों का उपचार

Sun, 07 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
401 people treated at Arogya Health Fair
सोनभद्र/डाला/केकराही। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज के साथ डाला एवं केकराही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 401 लोगों ने उपचार कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेम सिंह ने केकराही पीएचसी में लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रेमनाथ, डा. जेपी सिंह, मनोज कुमार फार्मासिस्ट, राकेश तिवारी, स्टाफ नर्स चंद्रकला सिंह, राजेंद्र यादव, ज्ञान नारायण, राकेश कुमार ने स्वास्थ्य मेले में आये 315 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और नि:शुल्क दवा वितरित की। इस दौरान 28 व्यक्तियों ने कोविड-19 की जांच कराई। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. अवधेश सिंह, डा. राकेश कुमार मौर्य, मनोज कुमार, फार्मसिस्ट सुधीर सिंह, बीपीएम शिखा श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरमुरा में डॉ. निशात बानो के नेतृत्व में लगे स्वास्थ्य मेले में कुल 41 मरीजों का उपचार हुआ। आठ मार्च को यहां 40 से 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी, फार्मासिस्ट सत्येन्द्र सिंह, सरोज, हेमलता, प्रितेश, रामनिरंजन, शशिकला, अशलम अंसारी, रामप्रवेश सोनी, पशुपतिनाथ उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed