फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   40 million will be spent on beautification

सुंदरीकरण पर 40 लाख खर्च होंगे

Thu, 15 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 15 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
40 million will be spent on beautification
कालीविनायक-बरसायत सड़क के यह हैं हाल - फोटो : अमर उजाला
डीएम सीबी सिंह ने बार एसोसिएशन अध्यक्षों से कहा कि सदर तहसील के सुंदरीकरण पर शासन से मिले 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा डूडा और नगर पालिका से भी सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने सदर एसडीएम अशोक कुमार सिंह को बार एशोसिएशन की सहमति से सुंदरीकरण का कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन से सदर तहसील के सुंदरीकरण के लिए 40 लाख रुपये भेजा गया है।

इसे मनमाने ढंग से बगैर बार एसोसिएशन की सहमति से ही सदर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने तहसील की बाउंड्रीवाल, तीन गेट, खड़ंजा और शौचालय के ऊपर खर्च करने की कार्य योजना तैयार कर लिया और जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल की खुदाई भी करा दी गई। इस पर बार एसोसिएशन अध्यक्षों ने विरोध जताया और वकीलों के साथ सदर एसडीएम का घेराव किया। इसके बाद सदर एसडीएम ने कार्य को रोकवा दिया और यह आश्वासन दिया कि जब भी कार्य होगा बार एसोसिएशन की सहमति से ही कराया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक कोई कार्य शुरू न कराए जाने पर बुधवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश राय और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर मिश्र के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधि मंडल डीएम सीबी सिंह से मिला और सदर तहसील के सुुंदरीकरण का कार्य शीघ्र चालू कराए जाने की मांग की। डीएम ने मौके पर मौजूद सदर एसडीएम अशोक कुमार सिंह को बार एसोसिएशन की सहमति से शासन से मिले 40 लाख रुपये सदर तहसील के सुंदरीकरण पर खर्च करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा डीएम ने यह आश्वासन दिया कि डूडा के जरिए तहसील परिसर में खड़ंजा निर्माण और नगर पालिका परिषद राबट्र्सगंज की ओर से भी वादकारियों की जरूरत के हिसाब से कार्य कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र चौधरी, अतुल पटेल, चंद्र प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed