{"_id":"6440368a23717e4a5e0e88e4","slug":"4-corona-patients-were-found-sonbhadra-news-c-20-1-162886-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक ही दिन कोरोना के 14 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक ही दिन कोरोना के 14 मरीज मिले
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना को लेकर शासन के अलर्ट और स्वास्थ्य महकमे और आम जनमानस की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। बुधवार को जिले में कोरोना के 14 नये मरीज मिले। इससे हड़कंप मच गया।
जिले में कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। जिले के सरकारी कार्यालयों, निजी और सरकारी अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोरोना गाइड लाइन का खुल कर उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में इसके दुष्प्रभाव भी सामने आने लगे हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिले भर में एंटीजन के कुल 502 सैंपल एकत्र किए गए थे। बुधवार की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के 14 नये मरीज सामने आए। जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए। नये मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों और सक्रिय मामलों की संख्या तीस हो गई है। वहीं इस महीने की बात करें तो अब तक जिले में 60 से अधिक कोरोना के मामले आ चुके हैं।
जिले में इस समय कुल दस सक्रिय हाॅटस्पॉट मौजूद हैं। इनमें से 22 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं एक को अन्य जिले में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि जिले में सात मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रकिया चल रही है। नये मामलों में एक केस रावर्ट्सगंज, पांच मरीज दुद्धी, बभनी में दो और म्योरपुर ब्लॉक में सर्वाधिक छह मरीज मिले। सीएमओ डॉ. आरजी यादव ने लोगों से मास्क का उपयोग करने की अपील की है।