फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   38 criminals caught in 24 hours, maximum 21 from Sadar

Sonebhadra News: 24 घंटे में पकड़े गए 38 वारंटी, सबसे ज्यादा सदर से 21

Mon, 15 Jul 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
38 criminals caught in 24 hours, maximum 21 from Sadar
सोनभद्र/घोरावल। विभिन्न मुकदमों में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को 38 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सबसे ज्यादा 21 वारंटी सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़े। इसमें चार महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सतीश पटेल, कमलेश यादव, सुरेश भारती, रमाशंकर मौर्य, महेश, रामप्रवेश, पुष्पा, चंपा सहित 21 वारंटियों को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि विभिन्न आरोपों में सभी फरार चल रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उधर, अनपरा पुलिस ने रेहटा निवासी कृष्ण कुमार यादव, अनपरा गांव निवासी मनोज, डिबुलगंज निवासी जगरनाथ पनिका को गिरफ्तार किया। बीजपुर: थाना क्षेत्र के डोडहर व नेमना गांव से विभिन्न मुकदमों में वांछित कैलाश प्रसाद और नंद कुमार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों पर कोर्ट से वारंट जारी था। पन्नूगंज: रामपुर बरकोनिया पुलिस ने सिलथम से राम सिंह, कलावती, बैजनाथ निवासी जयशंकर यादव को ग्राम सिलथम स्थित घर के बाहर से गिरफ्तार किया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से एसओ कमलेश पाल ने वारंटियों को पकड़ा। विसुंधरी गांव निवासी श्रीनाथ चौहान वर्ष 2022 से एक मामले में निरुद्ध है। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। सिरसाई निवासी अनिल कुमार प्रजापति, परसौना निवासी रमाकांत, नोनी गांव निवासी रामअनुज को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


--

शांतिभंग में तीन का चालान

रेणुकूट/म्योरपुर। रेणुकूट चौकी पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। चौकी पुलिस ने बताया कि हिंडाल्को कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह बेवजह विवाद कर रहा था। उधर, म्योरपुर पुलिस ने नौशाद, इरशाद, द्वारिका और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed