{"_id":"6239d4fb137c1e09da72b877","slug":"36-sacks-of-wheat-and-rice-stolen-from-pickup-sonbhadra-news-vns6442930156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी पिकअप से 36 बोरी गेहूं और चावल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी पिकअप से 36 बोरी गेहूं और चावल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पन्नूगंज थानांतर्गत चतरा-धंधरौल मार्ग पर स्थित नाई गांव में सोमवार की रात व्यवसायी गणेश प्रसाद के घर के सामने खड़ी पिकअप से 36 बोरी अनाज और स्टेपनी चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। व्यवसायी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
पीड़ित गणेश के मुताबिक सोमवार की देर शाम करीब सात बजे पिकअप पर कुल 60 बोरी चावल व गेहूं लादकर आया था। पिकअप घर के सामने खड़ा कर चालक अपने घर चला गया। 3.30 बजे भोर में जब उठा तो देखा कि चावल और गेहूं की बोरियां कम हैं। मिलान करने पर पता चला कि 36 बोरी चावल-गेहूं व गाड़ी का स्टेपनी चोर उठा ले गए हैं। सुबह पास में इंडियन बैंक के बीसी पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने पर सोमवार देर रात करीब 12.16 बजे एक पिकअप जिस पर योद्धा लिखा हुआ था जाता दिखाई दिया, फिर वापस लगभग 1.02 बजे वही पिकअप वाहन जिस पर योद्धा लिखा हुआ है मुड़ता हुआ दिखाई दिया और धंधरौल बांध वाली रोड की तरफ चला गया। आशंका जताई कि उक्त वाहन में ही अनाज चोरी कर ले जाया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।