{"_id":"5f6248eb8ebc3ebd72228bea","slug":"36-more-infected-including-seven-women-sonbhadra-news-vns547661513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महिलाओं समेत 36 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महिलाओं समेत 36 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सात महिलाओं समेत 36 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मरीजों की संख्या 2345 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 14 मरीज इलाज के बाद बुधवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। एक्टिव मामले अब 370 हो गए हैं।इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की है।
उधर, चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी रेंडम, संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1715 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1734 लोगों की बुधवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 36 पाजिटिव और 1698 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 85876 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 84432 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2345 पॉजिटिव और 82067 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1444 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को 36 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 370 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 20 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।