{"_id":"5f15e4158ebc3e63ae52af66","slug":"34-more-positive-including-policemen-sonbhadra-news-vns5368147199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों समेत 34 और मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों समेत 34 और मिले पाजिटिव
विज्ञापन
बीस पुलिसकर्मियों समेत 34 और मिले पॉजिटिव
336 लोगों की आई रिपोर्ट, 302 मिले निगेटिव
169 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। जिले में राबर्ट्सगंज कोतवाली व बभनी थाने के 20 पुलिसकर्मियों समेत 34 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 307 हो गई है। इसके अलावा पांच मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 78 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि एक्टिव मामले 229 हो गए हैं। पॉजिटिव मिले सभी लोगों को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें राबर्ट्सगंज कोतवाली के 8 और बभनी थाना परिसर के 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा तीन बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। जिसमें एक साल का एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 336 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें 34 पॉजिटिव और 302 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा सोमवार को 169 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसमें से लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल से 36, ब्रह्मनगर कंटेनमेंट जोन से 30, ओबरा कंटेनमेंट जोन से 81 और दुद्धी कंटेनमेंट जोन से 21 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 9931 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 9217 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 307 पाजिटिव व 8910 निगेटिव मिले हैं।
पॉजिटिव मिले लोगों में से 78 स्वस्थ हो चुके हैं और 229 का अलग-अलग जगहों पर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।सोमवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व उसके आसपास के इलाकों को सील कराकर बैरिकेडिंग कराने के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है। उधर, पॉजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को प्रशासन के निर्देश पर सील कर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी गई। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान के मुताबिक जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, उनके आवास व आसपास के इलाकों को सील करा दिया गया है। उन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। लोगों को जरूरत के सामान घरों पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वैसे भी कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनसेट
पांच लोग स्वस्थ होकर लौटे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुपुर। कोविड केयर सेंटर में भर्ती पांच मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों को मधुपुर कोविड केयर सेंटर व जिला अस्पताल परिसर में प्रमाण पत्र देकर घर भेजा गया। सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में चुर्क पन्नूगंज निवासी 24 व 27 वर्षीय युवकों के अलावा राबर्ट्सगंज के उरमौरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, चुर्क पुबलिस लाइंस के 32 वर्षीय पुलिसकर्मी व क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री परिसर में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।