फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   324 quarantined people sent home

क्वारंटीन किए गए 324 लोगों को भेजा गया घर

Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
324 quarantined people sent home
सोनभद्र। जिले में अभी तक कोरोना पाजिटिव का एक भी मरीज नहीं मिला है। इस बीच सोमवार को जिले में बनाए गए 27 क्वारंटीन सेंटरों में ठहरे गैर प्रांतों व जनपदों के करीब 1700 लोगों में से 10 के खांसी, जुकाम व बुखार आदि की शिकायत मिलने पर सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। इसके अलावा पिछले तीन दिनों के अंदर जांच के लिए भेजे गए 78 लोगों के सैंपल में से 16 की जांच रिपोर्ट भी सोमवार को आ गई। सीएमएस के अनुसार सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। उधर, क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में से 324 लोगों को उनके स्वास्थ्य की जांच कर रोडवेज की बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। लॉक डाउन के दौरान क्वारंटीन सेंटरों पर रखे गए गए लोगों को प्रशासन उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में जुट गया है। सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बसों की धुलाई करने के बाद सैनिटाइज किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग टीम ने बसों के चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद चालक और परिचालक बसों को लेकर क्वारंटीन सेंटरों पर पहुंचे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के विमला इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और संत कीनाराम महाविद्यालय लोढ़ी में एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, तहसीलदार सुनील कुमार एवं कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने जिनको घर भेजा जा रहा था, उनके नाम-पते का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। बसों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए सभी को बैठा कर उनके घरों तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी को लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों में रहने के निर्देश दिए। इसी तरह से अन्य क्वारंटीन सेंटरों से जाने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें घर भेजा गया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि सोनभद्र जिले के जो लोग गैर प्रांतों व जनपदों में काम करने गए थे और लाकडाउन के दौरान यहां आ गए, उन्हें विभिन्न सेंटरों पर क्वारंटीन किया गया था। सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जिन लोगों के 14 दिन क्वारंटीन सेंटरों पर पूरे हो गए, सोमवार को उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद रोडवेज की बसों से घर भेजवा दिया गया।

उधर, क्वांरटीन सेंटरों में ठहराए गए जिन 78 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे, उनमें से 16 की रिपोर्ट सोमवार को आ गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा.पीवी गौतम ने बताया कि सभी 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में से 10 और लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed