फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 cylinders recovered from the shop

Sonebhadra News: दुकान से 32 सिलिंडर बरामद किए

Thu, 19 Mar 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
32 cylinders recovered from the shop
ओबरा। प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को सुदामा पाठक चौराहे पर स्थित एक दुकान पर की गई छापेमारी में 32 गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई देश भर में एलपीजी की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। स्थानीय प्रशासन की टीम ने संगम लाइट हाउस दुकान में छापा मारकर 32 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए, जिनमें तीन भरे हुए और 29 खाली सिलिंडरशामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में भरे और खाली सिलिंडर मिलने के बाद गैस वितरण प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि एक ही व्यक्ति के घर में इस तरह से भारी संख्या में गैस सिलिंडर मिलने से स्थानीय गैस वितरकों पर उंगली उठना लाजमी बनता है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय को मुख़बिर से सूचना मिली की सुदामा पाठक तिराहे पर स्थित संगम लाइट हाउस के मालिक मो. हाफिज की तरफ से घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब उक्त दुकान पर छापा मारा तो दुकान के पीछे बने मकान के एक कमरे में तीन घरेलू भरे हुए सिलिंडर सहित 29 खाली गैस सिलिंडर मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और जानकारी उच्चाधिकारियों व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में गहनता से जांच की जाएगी। यदि इस कालाबाजारी में अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी अवैध भंडारण और कालाबाजारी के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed