फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 संविदा श्रमिकों को उत्कृष्ट कामगार एवार्ड

25 संविदा श्रमिकों को उत्कृष्ट कामगार एवार्ड

Sun, 10 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 संविदा श्रमिकों को उत्कृष्ट कामगार एवार्ड
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद के स्थापना दिवस पर शनिवार को परियोजना में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया प्रशासनिक भवन मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक (रिहंद) एके मुखर्जी ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर शुभांरभ किया ।
विज्ञापन

कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम वर्क तथा अनुशासन का संकल्प आवश्यक होता है। उन्होंने ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले 25 संविदा श्रमिकों को उत्कृष्ट कामगार एवार्ड प्रदान किया। रिहंद टाउनशिप मॉडल रूम एवं नवीनीकृत सृजन सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन किया। महाप्रबंधक रंजन कुमार, जीसी चौकसे, एम रमेश, अपर महाप्रबंधक नंद किशोर, प्रधानाचार्य डीएवी डॉ. डीके मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक प्रबंधक राजभाषा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया ।
विज्ञापन


बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के स्थापना दिवस पर सृजन सम्मेलन कक्ष में रिहंद साहित्य मंच के रचनाकारों ने परियोजना आधारित स्वरचित कविताएं सुनाई। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) ए के मुखर्जी ने कहा कि रचनाकारों की रचनाएँ समाज के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशलेश दूबे ने हमारा रिहंद, मुकेश कुमार ने हर तरफ हरित सूरत-ए-हाल यहीं, में डी एस त्रिपाठी ने बहुते सुख दिहलेसी एनटीपीसी रिहंद क बिजुरिया, तथा अरुण अचूक ने एनटीपीसी का अभिन्न अंग कुछ तो है न्यारा.. रचना सुनाई। देवी प्रसाद पांडे, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, रुद्रदेव दूबे, लक्ष्मी नारायण पन्ना, शिवानी गुप्ता ने भी कविता सुनाकर श्रोताओं को बांधे रखा। संचालन सहायक प्रबंधक (राजभाषा एवं कार्पोरेट कम्यूनिकेशन) मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन सीएसआर विभाग के सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed