{"_id":"5c3e1753bdec2273196088c0","slug":"31547573075-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख नए माइक्रो चिप एटीएम आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख नए माइक्रो चिप एटीएम आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। वर्ष 2019 की शुरुआत से ही बैंकों के पुराने मॉडल वाले एटीएम कार्ड बेकार हो गए हैं। अब उनकी जगह नए माइक्रो चिप वाले एटीएम कार्ड सिस्टम में आ गए हैं। तमाम उपभोक्ताओं को यह माइक्रो चिप वाला एटीएम कार्ड आवंटित न होने से उन्हें परेशानी हो रही है। हालांकि जिले में करीब पांच लाख नए एटीएम आए हैं। जिन्हें विभिन्न बैंकों की शाखाओं को आवंटित के लिए दिये गए हैं। फिर भी यदि आवश्यकता पड़ी तो और एटीएम की मांग की जाएगी।
जिले में भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, कैनरा आदि बैंक की करीब 160 शाखाएं हैं। इसमें इलाहाबाद की 35, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की 25, स्टेट बैंक की 24 शाखाओं के साथ शेष अन्य बैंकों की शाखाएं हैं। इन बैंकों में जिले के करीब 12 लाख से अधिक लोगों के खाते हैं। इसमें से ज्यादातर खाताधारक एटीएम कार्डधारक हैं। वर्ष 2019 की शुरुआत से ही बैंकों में संचालित पुराने एटीएम कार्ड बंद कर दिये गए। इसको लेकर लंबे समय से उपभोक्ताओं को बैंकों की ओर से सचेत भी किया जाता रहा कि पुुराने एटीएम बंद हो जाएंगे और एक जनवरी 2019 से नए माइक्रो चिप वाले एटीएम ही काम करेंगे। लेकिन तमाम ऐसे एटीएम कार्डधारक हैं, जिन्होंने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा उनका एटीएम जनवरी के पहले दिन से ही काम करना बंद कर दिया। इस बाबत जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एलडी संतोषी का कहना है कि जिले में पांच लाख नए माइक्रो चिप वाले एटीएम कार्ड आए थे। उन्हें बैंकों को दे दिये गए हैं। बैंकों से उपभोक्ताओं को यह कार्ड आवंटित किये जा रहे हैं। बताया कि यदि अब और माइक्रो चिप वाले एटीएम कार्ड की जरूरत पड़ी तो उसकी मांग की जाएगी।