फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कचरे वाले स्थान पर डस्टबीन लगवाने का निर्देश

कचरे वाले स्थान पर डस्टबीन लगवाने का निर्देश

Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
कचरे वाले स्थान पर डस्टबीन लगवाने का निर्देश
दुद्धी। डीएम अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर बन रहे ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग में मशीनों व विभिन्न प्रकार के उपकरणों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। सभी को सही ढंग से व्यवस्थित पाया। उन्होंने जगह- जगह डस्टबिन लगवाने को भी कहा। डीएम ने चिकित्सा अधीक्षक आरजी यादव से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को बिजली बोर्ड, जनरेटर, मुख्य द्वार पर एयर कर्टन व ब्लड बैंक में बने अलमारियों के रैक पर स्लाइडिंग शीशा लगवाने का निर्देश दिया। मुख्य द्वार पर बनाये जाने वाले स्लोव को इस प्रकार से बनाने को निर्देश दिया कि उस पर कोई मरीज व ब्लड बैंक में आने वाले आगंतुक फिसलें न। डीएम ने पूरे परिसर में घूम कर नालियों की स्थिति व स्वच्छता का मुआयना किया। परिसर में खड़े खराब पड़े एंबुलेंस को अन्यत्र खड़ा कराने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिया। डीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह को अस्पताल परिसर में दो दिनों के भीतर साफ-सफाई मुक्कमल कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में सीएमओ एसपी सिंह, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed