{"_id":"5bf05128bdec226eee1b8470","slug":"31542476072-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़वाघाट फिर बना चैंपियन, चुर्क रहा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़वाघाट फिर बना चैंपियन, चुर्क रहा उपविजेता
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद स्कूल का खेल महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें गड़वाघाट शाखा फिर चैम्पियन रही। चुर्क को उपविजेता होने का गौरव मिला। बनपुरवा को तीसरा, घोरावल चौथा और जगतगंज को पांचवां स्थान मिला।
प्रतियोगता की ओवरऑल चैम्पियनशिप 312 अंकों के साथ गड़वाघाट शाखा ने जीतकर इस मामले में सुपर हैट्रिक जमाई। 182 अंकों के साथ उपविजेता का खिताब चुर्क शाखा ने झटका तथा 181 अंकों के साथ बनपुरवा शाखा को कड़ी टक्कर के बाद तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 43 अंकों के साथ घोरावल को चौथा और 34 अंकों के साथ जगतगंज को पाँचवां स्थान मिला। महोत्सव के रंगारंग समापन की घोषणा विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने किया। मैदान से विदा होने के समय समूह के पांचों विद्यालयों के करीब पांच सौ विद्यार्थियों ने एक दूसरे को विदाई दी। पुरस्कार वितरण बाबा प्रकाशध्यानानंद के अलावा प्रधानाचार्य सीएस सिंह, डॉ. एके चौबे, रचना अग्रवाल, एके वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एमएस यादव ने किया। आयोजन में विनोद कुमार, मनोहर यादव, धर्मेंद्र सिंह, गंगाधर यादव, अनुराग मिश्रा, मिर्जा बिलायत बख्त, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, फूलकुमारी, नम्रता सिंह, पदमनाथ यादव, विनय सिंह, जयवर्धन सिंह, हवलदार यादव, अमित कुमार, हिमांशु गुप्ता, ममता यादव, शीला श्रीवास्तव, अनुराधा दीक्षित, तृप्ति शुक्ला, एसके शर्मा मौजूद रहे।