{"_id":"5b916e7e867a557f6e537bc5","slug":"31536257662-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम प्रधानों, सचिवों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम प्रधानों, सचिवों को चेतावनी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने गुरुवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक लिया। यहां शौचालयों का समय से निर्माण न कराने पर उन्होंने चार ग्राम प्रधानों और वहां के सचिवों को चेतावनी भी दी। साथ ही सफाई कर्मियों की टीम बनाकर शौचालय का स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश दिया। सफाई कर्मियों से 10 दिनों में सत्यापन रिपोर्ट तलब की गई है।
बभनी ब्लॉक को ओडीएफ ब्लाक घोषित होने के बाद भी क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को डीपीआरओ आरके भारती ने ब्लाक के ग्राम पंचायत सचिवों के साथ यहां समीक्षा बैठक की। यहां शौचालय निर्माण का स्थलीय सत्यापन सफाई कर्मियों से कराने का निर्देश दिया। शौचालय निर्माण में लापरवाही की शिकायत पर उन्होंने चार ग्राम पंचायत अरझट, रनदह, चैनपुर, धनखोर के प्रधान व सचिव को एक सप्ताह में सुधार का निर्देश दिया। चेताया कि सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने सचिव पार्थराज सिंह को ब्लॉक का प्रभारी एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी सौंपा है।