{"_id":"5b367ca04f1c1b315d8b7dda","slug":"31530297504-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी में प्रतिभागियों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी में प्रतिभागियों ने दिखाई ताकत
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। हिंडाल्को कर्मचारी मनोरंजनालय स्टाफ क्लब के तरणताल में गुरुवार को हिंडाल्को ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ आईटी विभाग के प्रमुख विजय कुमार डोगरा ने किया। इसमें बालक व बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बालिकाओं के प्रथम समूह के 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा 400 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता हुई। जिसमें वैशाली जैन प्रथम, बैक स्ट्रोक में इसिता द्वितीय तथा निमिशा डोगरा तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका द्वितीय समूह में अंशिका मिश्रा 50मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम व 100 मीटर में द्वितीय रहीं। वैष्णवी पांडेय 50 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय, 50 व 200मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम तथा 100मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में द्वितीय रही। बालिकाओं के तृतीय समूह में अवंतिका पांडेय 50 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम रहीं। बालकों के प्रथम वर्ग में हरिओम ने 50, 100, 200 व 400 मीटर फ्री स्टाइल तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालकों के द्वितीय समूह में अरिहंत जैन ने 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक व 50 मीटर बटर स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पहले मनोरंजनालय के केबीएल श्रीवास्तव व संजय सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट किया।
इस मौके पर सहायक प्रबंधक राजेश कुमार इंदोलिया, तैराकी कोच अर्पित द्विवेदी, राकेश निषाद, सुदेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।