{"_id":"5b2befa44f1c1bf67a8b670e","slug":"31529606052-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहाना
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अनपरा परिक्षेत्र में गुरुवार की अपराह्न हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को जहां राहत पहुंचायी वहीं किसानों के चेहरे भी खिले दिखायी पड़े। गर्मी से व्याकुल नागरिकों ने बरसात से राहत की सांस ली।
गुरुवार की अपराह्न बादलों की तड़क-गरज के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। बरसात से जहां जगह-जगह जल जमाव हो गया वहीं कई स्थानों पर नालियों के जाम होने से बरसात का पानी सड़कों पर भी बहता रहा। लोगों ने बरसात होने से काफी राहत महसूस किया। समय से बरसात प्रारंभ होने से किसानों के भी चेहरे खिले दिखायी पड़े। तेज बरसात से खेतों में भी पानी दिखायी पडने लगा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग की नालियां जाम होने से कई स्थानों पर बरसात का पानी एकत्रित हो गया। उमस व गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।