{"_id":"5b2a8b584f1c1b624d8b7312","slug":"31529514840-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने की जिद पर अड़ी आशा कार्यकर्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने की जिद पर अड़ी आशा कार्यकर्त्री
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मांगें मनवाने की जिद पर आशा कार्यकर्त्री अड़ी हुई हैं। बुधवार को भी सीएमओ कार्यालय पर ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकर्त्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले कार्यकर्त्रियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मांगें पूर्ण न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
वक्ताओें ने कहा कि प्रसव के दौरान अस्पतालों में आशा कार्यकर्त्रियों को ठहरने का प्रबंध किया जाए। विभागीय अधिकारियों द्वारा ट्रेनिंग का पैसा खाते में डालने की बात कहीं जाती है, लेकिन दिया नहीं जाता है। इसकी जांच कर सरकारी धन हजम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। अधिकारियों के पास आशाएं समस्या लेकर जाती है तो दूर करने की बजाय उन्हें धमकी दी जाती है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी, इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना क्यों न पड़े। जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्य, जिला महामंत्री जानकी देवी, शशिकला, उषा, चंदा सिंह, मंजूलता, रूक्मिना मौर्य, कुसुमलता, आस्था, मेनिका आदि मौजूद रही।