फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनता से किए वादे भूल गई सरकार

जनता से किए वादे भूल गई सरकार

Tue, 19 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जनता से किए वादे भूल गई सरकार
सोनभद्र। पोल खोल अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोटा बाजार मेें आम सभा किया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को गिनाया गया। दोनों सरकारों को हर मोर्चे पर फेल करार दिया गया। यहां कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना भी की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों, युवाओं, गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों से लोक लुभावन वादे कर जनता के वोट लेकर केेंद्र में सरकार बनाया। लेकिन सरकार बनते ही पार्टी जनता के किये सारे वादे भूल गई। पीएम विदेश दौरे पर व्यस्त हो गए। उनको देश की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के अच्छे दिन आए हैं। कहा कि 2019 में फिर बहुरूपिया जनता के बीच जाएंगे और झूठे वादे करेंगे। लेकिन इस बार जनता को सजग होना होगा। कांग्रेस को पुन: केंद्र में स्थापित कर ही समस्याओं से निजात मिल सकती है। इस मौके पर नामवर कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव, लवकुश प्रसाद केशरी, लालजी तिवारी, विनयकांत चौबे, कर्मराज सिंह, सोनी गुप्ता, रामवचन चौहान, अमरेश देव पांडेय, दयाशंकर पांडेय, संजय पटेल, अवनीश राजपुत ने भी सभा को संबोधित किया। यहां जितेंद्र स्वरूप, वंशीधर देव पांडेय, बटेश्वर पनिका, राधारमण तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राजनाथ कुशवाहा, बुद्धिराम चेरो, रामधनी पनिका, लालमनी प्रजापति, इसरार अहमद, राम मुनिम पांडेय, सुरेंद्र निषाद मौजूद रहे। अध्यक्षता अश्वनी त्रिपाठी, संचालन बृजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed