फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कुएं में गिरने से एक व्यक्ति घायल, भर्ती

कुएं में गिरने से एक व्यक्ति घायल, भर्ती

Mon, 30 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरने से एक व्यक्ति घायल, भर्ती
घोरावल(सोनभद्र)। तहसील के कर्मा थाना क्षेत्र बागपोखर गांव में रविवार देर शाम चालीस फीट गहरे कुएं में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बागपोखर निवासी चंद्रभान (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर एक कुआं है, जो सूख चुका है। परिजनों के मुताबिक कुएं में रस्सी, बाल्टी समेत कई घरेलू सामान गिरा पड़ा था। कुएं में गिरे उन सामानों को बाहर निकालने के लिए चंद्रभान एक पेड़ में रस्सी बांधकर उस रस्सी के सहारे कुएं में उतरा था। गिरे हुए सामान को बाहर निकालने के बाद वह रस्सी के सहारे ऊपर की ओर आने लगा। वह ऊपर जमीन के नजदीक आ गया था और मात्र दो फीट दूरी और रह गई थी। उसका संतुलन अचानक गड़बड़ा गया और करीब चालीस फीट गहरे कुएं में गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed