{"_id":"5ad8d7fa4f1c1b86098b576b","slug":"31524160506-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना से रोशन हो रहे गरीबों के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना से रोशन हो रहे गरीबों के घर
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्वराज अभियान के तहत सौभाग्य योजना से गुरुवार को 12 गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन वितरित किया गया। ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ ने भलुआ टोला बैरियर के पास लगे शिविर में कनेक्शन वितरण का प्रमाण पत्र पात्रों को दिया।
कहा कि प्रधानमंत्री की इस योजना से जिले के करीब डेढ़ लाख लोग लाभान्वित होगें। यह लाभ उन सभी लोगों को मिल रहा है जो गरीब परिवार के हैं। इस योजना में ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं। बताया कि बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत व ओबरा नगर पंचायत के अधिकांश टोलों में छाये अंधकार को दूर करने के लिए सरकार विद्युत खंभे लगवाने का काम कर रही है।
मुख्य मार्ग व संपर्क मार्ग से जुड़े गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बिजली की रोशनी गांव में पहुंचते ही शहरों व गांवों के बीच की खाई मिट जायेगी। गांव के हर घर बिजली की रोशनी से जगमगा उठेंगे। इस दौरान एसडीओ विवेक कुमार, रामलाल, अंबुज प्रजापति, ब्रह्मदत्त, भाजपा के ओबरा विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सतीश पांडेय, अजय भारती मौजूद रहे।