{"_id":"5a5f94924f1c1b80268b4f86","slug":"31516213394-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत फीडर में हेरफेर से बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत फीडर में हेरफेर से बढ़ा आक्रोश
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापीय ऱ्परियोजना अनपरा के विस्थापितों के लिए मकरा में बने फीडर में परिवर्तन से आक्रोश बढ़ गया है। विस्थापितों ने मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजकर उनके लिए बनाए गए फीडर में बदलाव न करने की मांग की है। चेतावनी दी जहै कि यदि बदलाव हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।युवा विस्थापित सेवा समिति ने अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को बुधवार को ज्ञापन दिया है। विस्थापितों का कहना है कि परियोजना के निर्माण के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया। जिसमें स्थाई सेवायोजन के साथ मूलभूत सुुविधाएं जैसे शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क, नाली, साफ सफाई देने के लिए कहा गया था। जिसके तहत विस्थापित पुनर्वास क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए मकरा फीडर स्थापित किया गया। जिसमें विस्थापितों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की भी बात कही गई थी लेकिन वर्तमान में उन्हें तय मानक के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। मकरा फीडर से मात्र विस्थापितों को बिजली देनी थी लेकिन साजिश के तहत इसका विस्तार बिना सूचना के कर दिया गया। बताया कि इस फीडर को परिवर्तित करने की भी साजिश रची जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विस्थापित रंजीत गुप्ता ने बताया कि सीजेएम ने आश्वासन दिया है। यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो विस्थापित धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन