{"_id":"5a43ec994f1c1b87698c416a","slug":"31514400921-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में बिजली कामगारों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में बिजली कामगारों का धरना शुरू
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन ने मांगों के समर्थन में परियोजना के मुख्य द्वार पर बुधवार से दो दिवसीय धरना शुरू कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। कामगारों ने पदोन्नति में आईटीआई की अनिवार्यता समाप्त करने और श्रमिक से टीजीटू वरिष्ठता के आधार पर बनाने की मांग उठाई गई।
यहां अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि पदोन्नति में आईटीआई की अनिवार्यता समाप्त कर श्रमिक से टीजीटू वरिष्ठता के आधार पर बनाया जाए। सिविल की दुर्व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ का परिणाम घोषित करते हुए चिकित्सकों एवं दवाओं में सुधार किया जाए। अर्हता श्रेणी ासे उच्च आवास तथा सीआईएसएफ कैंटीन में परियोजना कार्मिकों को भी सामग्री वितरण किए जाने की न्यायिक मांगें पूरी की जाएं। शाम को भी कार्मिकों की उपस्थिति में सभा द्वारा संगठनों की मांगों पर प्रकाश डालकर वक्ताओं ने अपनी बात कही। सभा को एसबीपी सिंह, विजयशंकर तिवारी, रामयज्ञ मौर्य, उमेशचंद तथा शैलेंद्र ने भी संबोधित किया। धरने में जितेंद्र कुमार, शिव कुमार, विमलेश, अजय कुमार, दिनेश मिश्रा, शिवम, दिनेश कुमार, राजेश चंद्रवंशी, नंदलाल, उमेश चौधरी, गयासुद्दीन, अजय दास, अमरेश सिंह, उमेश वर्मा मौजूद रहे। संचालन एनसी त्रिपाठी ने किया।