{"_id":"5a42787e4f1c1bc5758bb5c2","slug":"31514305662-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण कुमार अध्यक्ष, दयाशंकर महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण कुमार अध्यक्ष, दयाशंकर महामंत्री निर्वाचित
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अधिवेशन मंगलवार को रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें सत्र 2017-18 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। कृष्ण कुमार तिवारी अध्यक्ष और दयाशंकर मौर्य महामंत्री निर्वाचित घोषित किये गए।
चुनाव केंद्रीय कार्यालय से नियुक्त चुनाव अधिकारी वीपी सिंह व जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। इसके पूर्व विद्यालय में आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान विद्यालय के प्रबंधक व्यास मुनि पांडे ने किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चौबे, जिला महामंत्री दयाशंकर मौर्य, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, आय व्यय निरीक्षक दिवाकर सिंह, संयुक्त मंत्री परमानंद तिवारी सहित कार्यकारिणी सदस्य व प्रांतीय कार्यकारिणी प्रतिनिधि सदस्य का भी चयन किया गया। यहां डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य अमरेश चंद्र पांडे, गणेश प्रताप सिंह, केके तिवारी, केदारनाथ दुबे, माया शंकर यादव, सत्य भूषण सिंह, बलवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, राम आशीष कुशवाहा, अनूप दुबे मौजूद रहे। संचालन भोला नाथ मिश्र व संतोष तिवारी ने किया।